फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम कोरवास निवासी धनीराम का शव 14 अप्रैल को ग्राम कुम्हैड़ी के पास से निकली जमड़ार नदी में मिला था। मृतक के परिजन ने गांव के ही जगतराम कुशवाहा और सूरज सहरिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मेला देखने के बाद धनीराम और जगतराम व सूरज के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। इससे आहत होकर धनीराम ने जमड़ार नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक धनीराम के पिता घंसुआ की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम सौजना के हनुमान गढ़ी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें