फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पलटी, बोलेरो सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
road-accident.jpg - फोटो : road-accident.jpg
विज्ञापन
महरौनी। महरौनी-ललितपुर मार्ग पर स्थित ग्राम किसरदा में कांशीराम कालोनी संपर्क मार्ग के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो कार पलटकर सड़क से सटे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे सभी छह लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बंडा निवासी छह लोग बृहस्पतिवार की शाम बोलेरो कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने ललितपुर जा रहे थे। बोलेरो कार महरौनी से होते हुए ललितपुर की ओर निकली ही थी कि लगभग एक किलोमीटर आगे ग्राम किसरदा के पास कांशीराम कालोनी के संपर्क मार्ग के पास अचानक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने कार में अचानक ब्रेक मार दिया जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि, बोलेरो में बैठे बंडा निवासी आशीष, ऋतिक, नितिन, सोनू, नमन तथा ललितपुर के मड़ावरा निवासी रौनक जैन बाल-बाल बच गए और वाहन से पूरी तरह सुरक्षित निकल आए। सूचना पाकर महरौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो में बैठे लोगों की जानकारी ली। वहीं हादसा होते ही बाइक सवार मोटर साइकिल लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें