फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहजाद नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुल से गिरने की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर से होकर गुजरी शहजाद नदी में मंगलवार की रात को 19 बजे एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान मोहल्ला नदी पुरा संकट मोचन मंदिर के पास निवासी 27 वर्षीय अरबाज के रूप में हुई। परिजनों ने पुल से नीचे गिरकर हादसा होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक दो भाई-दो बहनों में बड़ा था। अपने पिता अंसार के साथ आटो पार्टस की दुकान पर काम करता था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ में फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया बरसात के पानी के कारण पुल से पैर फिसलकर गिरने की संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

888888888888
चिकित्सकीय पैनल में हुआ पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी हुई

शहजाद नदी में मिले अरबाज के शव के मामले में मौत का सही कारण जानने के लिए चिकित्सकीय पैनल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके साथ वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार अरबाज की मौत हार्ट अटैक से होना पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें