फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटकती मिली गर्भवती महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम सारसेड़ में एक गर्भवती महिला का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के मोहनगढ़ के पास पिथनौरा से मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने पति व जेठानी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


ग्राम सारसेड़ निवासी शिवानी यादव (25) का शव सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में ही टिन शेड के कुंदे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने यह देख उसे जीवित होने की आस पर उतारने का प्रयास किया और रस्सी को काट दिया, जिस पर वह जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं आसपास के लोगों ने मृतका के मायके पक्ष के लोगों को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी, जिस पर मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत मोहनगढ़ के पास पिथनौरा निवासी मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने थाना पूराकलां में शिकायती पत्र देकर ससुरालियों पर शिवानी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के चाचा हरनाम यादव ने बताया कि उनकी भतीजी शिवानी की शादी तीन वर्ष पहले पूराकलां के ग्राम सारसेड़ निवासी सौरभ यादव से हुई थी। आरोप लगाया कि उसका पति और जेठानी उसे परेशान करते थे और चार दिन पहले ही इन दोनों ने शिवानी को घर से निकल जाने को कहा था। यह बात उसने उन्हें फोन करके बताई थी। मृतका का डेढ़ साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें