प्रिंस 20 सितंबर की शाम घर से निकला था। वापस न लौटने पर तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। 21 सितंबर को परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र की पुलिस चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम कारी पहाड़ी में दो दिन से लापता किशोर का शव मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कुएं में उतराता मिला। मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ अन्नू (16) पुत्र जाहर सिंह यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, प्रिंस 20 सितंबर की शाम घर से निकला था। वापस न लौटने पर तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। 21 सितंबर को परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
22 सितंबर की सुबह गांव के ही सुजान यादव के कुएं में शव मिला। यह कुआं मृतक के घर से करीब 600 से 700 मीटर दूर है। कुएं के बाहर मृतक की चप्पल, पैंट और शर्ट पड़ी मिली, जबकि शव अंडरवियर में था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन कुआं मालिक सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर चौकी बांसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।