फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौर्रा में रेल लाइन पर मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत धौर्रा रेलवे स्टेशन के आगे नारायण नदी के पहले रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त कस्बा धौर्रा निवासी रमेश कुशवाहा (55) पुत्र प्यारेलाल कुशवाहा के रूप में की है। मृतक के परिजनों के अनुसार रमेश दो दिन पहले बुधवार की सुबह करीब दस बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। उसे खेत पर रेलवे लाइन पार करके जाना पड़ता है। संभावना जताई है कि जब वह खेत पर जाने के लिए रेलवे लाइन से निकला होगा, तभी अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे व पांच बेटियां हैं और वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें