फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गोराकछया में एक ग्रामीण का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम गोराकछया निवासी प्रताप सिंह (35) पुत्र बिहारी कुशवाहा शुक्रवार की रात को घर से बाहर निकल गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। अगले दिन अलसुबह करीब चार बजे जब ग्रामीण टहलने गांव में निकले तो घर से करीब ड़ेढ सौ मीटर की दूरी पर लगे एक नीम के पेड़ पर प्रताप का शव रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई मोहन कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई रात में बाहर चला गया था। परिजनों से किसी बात को लेकर उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद वह बाहर निकल गया। आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस द्वारा घटना कारण पारिवारिक कलह होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें