फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लापता प्रेमी युगल के शव जंगल में फंदे से लटके मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-जखौरा। दो दिनों से लापता थाना जखौरा अंतर्गत अलग-अलग गांव के प्रेमी युगल के शव रविवार रात बांसी रोड पर जंगल में पेड़ से लटके मिले। परिजनों ने किशोरी की शादी दूसरी जगह तय हो जाने के चलते दोनों के आत्मघाती कदम उठाने की बात कही। प्रेमी युगल आपस में रिश्तेदार थे।
मृतक किशोरी के भाई ने बताया कि 26 सितंबर की शाम को उसकी 16 वर्षीय बहन मोहल्ले से कुछ दूरी पर रखी देवी माता की झांकी देखने गई थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह परिवार के लोग लड़की के प्रेमी के घर गए। यहां जानकारी मिली कि रात से युवक भी घर नहीं आया है। इसके बाद दोनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

28 सितंबर को किशोरी और युवक के भाइयों ने थाना जखौरा पुलिस को अलग-अलग शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस बीच रविवार की देर शाम गांव के लोगों ने खेड़र नदी की पहाड़ी के जंगल में पेड़ पर दुपट्टे से उक्त किशोरी और युवक का शव लटका देखा। परिजनों के साथ जखौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मृतका के भाई ने बताया कि दोनों के शव दुपट्टे के दो टुकड़े करने के बाद अलग-अलग फंदे से लटक रहे थे, जबकि नीचे जमीन पर जहर की खाली शीशी भी पड़ी थी। इससे आशंका है कि दोनों ने पहले जहर पिया और इसके बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के भाई ने बताया कि उसका भाई कानपुर में एक होटल में काम करता था। 22 सितंबर को वह कानपुर से घर आया था। इसके बाद जब 26 सितंबर को वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने समझा कि वह कानपुर काम पर चला गया है। लेकिन, 28 को उसका शव पड़ोस के गांव की लड़की के साथ फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि किशोरी की तीन माह पूर्व दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। किशोरी और युवक एक ही जाति के थे और आपस में रिश्तेदार थे। दोनों के बीच बुआ-भतीजे का रिश्ता था। मृतक किशोरी दो भाई-तीन बहन में छोटी थी और कक्षा सातवीं तक पढ़ी थी। जबकि, मृतक युवक दो भाई-तीन बहनों में छोटा था और वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं था। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार दोनों की मौत फंदे पर लटकने के चलते हुई है। इसके बाद भी दोनों का विसरा सुरक्षित किया गया है।

तीन साल पहले उज्जैन से शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत करीब तीन वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के उज्जैन से हुई थी। दोनों अपने परिजन के साथ ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने गए थे। काम के दौरान पहले दोनों में दोस्ती हुई और अधिकांश समय एक दूसरे के साथ रहते थे। मजदूरी के बाद गांव लौट आने पर मोबाइल पर भी बातचीत होती रहती थी।
विज्ञापन


परिजनों का दावा- किशोरी की रजामंदी से तय हुआ था रिश्ता
मृतक किशोरी के भाई ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व लड़की की शादी तय हुई थी। लड़की भी इससे सहमत थी। लड़की-लड़का ने जखौरा में एक दूसरे को देखकर पसंद किया था। देवउठनी एकादशी के बाद शादी करने की तैयारी थी, लेकिन इस बीच यह घटना हो गई।
-
दोनों की पहचान आसपास के गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें