फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे से बोर्ड बैठक फिर स्थगित

Thu, 07 Apr 2016 12:14 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
हंगामे से बोर्ड बैठक फिर स्थगित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा होने के कारण एक बार फिर बजट पास नहीं हो सका। दो गुटों में बंटे पार्षदों के बीच प्रस्ताव को लेकर कहासुनी हो गई और वह एक-दूसरे से अभद्रता करने लगे। इस कारण ईओ ने बैठक को स्थगित कर दिया। प्रस्ताव पास कराने 13 पार्षदों की सहमति आवश्यक थी, लेकिन 11 ही समर्थन में थे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका सभागार में वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट पास कराने के लिए नगर पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन दूसरी बार किया गया। बैठक में हंगामा होने की संभावना के कारण पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, लेकिन बैठक शुरू होते ही सभागार में हंगामा शुरू हो गया। बजट एजेंडा पेश होने के पूर्व ही कुछ पार्षद अपनी मांग रखते हुए बोले की वह सफाई व्यवस्था से संबंधित बजट को पास करने की स्वीकृति देते हैं व बजट के अन्य बिंदुओं का विरोध करते हैं।
अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने पार्षदों को शांत कर बजट का एजेंडा सभी के समक्ष रखा। बजट एजेंडा की प्रति हाथ में आते ही एक गुट के 11 पार्षदों ने हाथ खड़ाकर बजट पास करने को समर्थन दिया, लेकिन दूसरे गुट के पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए बजट एजेंडा की विस्तृत बुकलेट मांगी। उनकी मांग पर एजेंडा की विस्तृत बुकलेट सदन के समक्ष रखी गई। पार्षदों ने एजेंडा का अध्ययन करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर कुछ पार्षदों में कहासुनी हो गई और वह एक-दूसरे से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा होते देख अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने अग्रिम आदेशों तक बैठक स्थगित करने के घोषणा कर दी। नगर पालिका में 26 वार्ड पार्षद हैं। इसके अलावा पांच मनोनीत सदस्य है। बजट पास कराने के लिए 11 पार्षदों ने मंजूरी दे दी थी, यदि दो पार्षद और मंजूरी दे देते तो बजट पास हो जाता। मनोनीत सदस्यों को वोट देने का अधिकार नहीं है।

मिनट बुक के नहीं हुए दर्शन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पार्षदों के विरोध का मुख्य कारण मिनट बुक रहा। पार्षदों ने बैठक के दौरान मिनट बुक को सदन के समक्ष रखने की मांग की। उनका कहना था कि कार्यकाल को करीब चार साल हो गए हैं, पर अभी तक उन्हें मिनट बुक देखने को नहीं मिली है। मिनट बुक में बोर्ड बैठक में होने वाली प्रत्येक गतिविधि की जानकारी होती है।

समर्थन व विरोध करने वाले पार्षद
बजट एजेंडा पास करने के लिए पार्षद रामसखी, कमल सिंह यादव, रजनी रजक, सायस्ता बानो, पंकज मोदी, जगदीश यादव, सुरेंद्र यादव, तबस्सुम, महेंद्र सिंघई, रुपेश कुमार व अनुराग जैन ने मंजूरी दे दी थी। वहीं, पार्षद कृष्ण कुमार पंथ, शरीफ कुरैशी, विवेक दरौनियां, पार्वती रजक, अशोक पंथ, मुस्तफा खान, रामसेवक प्रजापति, इदरीश राइन, पुष्पारानी कुशवाहा, ममता तिवारी, आशाराम कुशवाहा, सहारा बानो, भवानी सिंह यादव, रागनी समैया व अनुराग चौबे ने बजट पास के लिए मंजूरी नहीं दी।

मुहल्ला नेहरू नगर वार्ड नंबर 06 के पार्षद द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए उठाया गया मुद्दा सही है, लेकिन नगर पालिका के कार्य क्षेत्र में केवल सड़क व नाली निर्माण कराना है। उनके वार्ड में विभाग द्वारा करीब 77.57 लाख रुपये का निर्माण कार्य कराया जा चुका है और अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव को उनकी मांग लगातार भेजी जा रही है। उन्होंने मिनट बुक को लेकर विरोध किया, जो उचित मुद्दा नहीं है। मिनट बुक सार्वजनिक रहती है। उस पर जिलाधिकारी व मंडलायुक्त के हस्ताक्षर होते हैं। पार्षदों की मांग पर बजट एजेंडा का अध्ययन करने के लिए सात दिनों का समय दे दिया है।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें