मड़ावरा। ब्लॉक प्रमुख के चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को वन महोत्सव एवं मिनी किट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मय काफिले के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत के निवास पर भी गए।
चंद्रदीप रावत परिवार के यहां भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं समेत राज्यमंत्री के जाने को लेकर मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने अथवा निर्विरोध निर्वाचन में रावत परिवार के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक रावत परिवार भी चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किसी भी अन्य दावेदार के मैदान में नजर नहीं आने के चलते चंद्रदीप रावत दावा प्रमुख रूप में माने जा रहे। गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए आठ जुलाई को नामांकन, 10 जुलाई को मतदान एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे।