ललितपुर/मड़ावरा। जनपद के विभिन्न ब्लाकों में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद सभी ने अपना कार्यभार संभाला। मड़ावरा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोक नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत परंपरागत राई नृत्य ने कार्यक्रम के समां बांध दिया।
मड़ावरा में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में विकास खंड मड़ावरा में निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंगलवार को सामुदायिक सभागार में उनके साथ ब्लॉक के सभी 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन की मौजूदगी उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। तत्पश्चात चंद्रदीप रावत द्वारा सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह के दौरान लोक नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत परंपरागत राई नृत्य ने कार्यक्रम के समां बांध दिया। अतिथियों ने कहा कि सभी की मेहनत से जिले के छह ब्लॉकों में भाजपा काबिज हो गई है। इस दौरान हरिश्चंद्र रावत, श्रीराम पटैरिया, अजय पटैरिया, मनोज कुशवाहा, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन अशोक रावत, दिग्विजय सिंह, संतोष रावत, सूरज चौधरी, कैलाश साहू, राज्यमंत्री पीआरओ सोनू चौबे एवं तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
-----
तालबेहट : क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या को लेकर रहीं चर्चाएं
तालबेहट। विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह को एवं नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। वही इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कार्यक्रम में विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सिंह सहित भाजपा नेता, खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा, सीओ केशवनाथ आदि मौजूद रहे। संचालन दिवाकर नाथ चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
-----
बार : कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते ब्लॉक प्रमुख के पद : रामरतन कुशवाहा
बार। विकास खंड बार के सामुदायिक विकास भवन के प्रांगण में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर ने बार की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख गुणमाला कल्यान सिंह लोधी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम हैं कि आज जिले के समस्त पदों पर भारतीय जनता पार्टी पर काबिज है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, रमेश कुमार सिंह लोधी, जगदीश लोधी, हरिओम निरंजन, वंशीधर बाबू, महेश श्रीवास्तव, रामसहाय राजपूत गैंदौरा, राजेश लिटौरिया, अवध विहारी पटैरिया, पुष्पेन्द्र सिंह लोधी भेलोनी लोध, अरुण द्विवेदी, आशीष रावत, दीपक कुमार बसपा जिलाध्यक्ष, रहीश राजपूत, लीलाधर दुबे जिलापंचायत सदस्य बार, डॉ. शिशुपाल यादव, हनुमत सिंह लोधी, बीर सिंह लोधी, गंधर्व सिंह, चंद्रशेखर पंथ, उपस्थित रहे। मंच संचालन सहाबेन्द्र सिंह ने किया अंत मे खंड विकास अधिकारी आरपी सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था चौकस रही और पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट सहित थाना प्रभारी बार, थाना प्रभारी बानपुर सहित मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
-----
जखौरा : ब्लॉक प्रमुख को फूल देकर किया स्वागत
जखौरा। ब्लाक जखौरा में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बबीता देवी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ब्लॉक प्रमुख को फूल देकर उनका स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जैन भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। इस अवसर पर रोशन सिंह यादव, हरिराम सिंह लोधी, शिशुपाल सिंह यादव,अमरेश सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रजक (जिला पंचायत सदस्य) बलराम सिंह लोधी, नीरज जैन (आशु), राजपाल सिंह, नीरज जैन बड़घरिया, रविकांत बिलगईया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
-----
महरौनी : नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने ली शपथ
महरौनी (ललितपुर)। ब्लॉक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को हुआ। शपथ ग्रहण दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ था। ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरजंन उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गौराबाई और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का पद जनता की सेवा व समस्याओं को हल करने के लिए है। चुनाव जीतने के बाद कौन हमारा है, कौन पराया उसको भूल जाना चाहिए। जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुनाव में विजयी दिलाई है, उस विश्वास को कायम रखना होगा। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फूल चंद्र, मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सैंगर, रजऊ राजा, महेंद्र सिंह राजावत, देवेंद्र तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
-----
बिरधा : युवा ब्लॉक प्रमुख ने ली शपथ
बिरधा। ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख मोहित कुमार निरंजन को खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने शपथ दिलाई। इसके उपरांत क्षेत्र पंचायतों को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे, विजय सिंह निरंजन, रामेश्वर राजपूत, डा.ॅ पूरन सिंह निरंजन, कुंजन सिंह लोधी, सुनील मिश्रा, शेर सिंह, अटल बिहारी, नीतू दुबे, अमित जैन, मनोज सोनी, हरिओम निरंजन आदि मौजूद रहे। अंत में आभार खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।
मड़ावरा में ब्लॉक प्रमुख की शपथ लेने के उपरांत सभी का अभिवादन करते चंद्रदीप रावत- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा में शपथ ग्रहण के दौरान नृत्य करती नृत्यांगनाएं- फोटो : LALITPUR