फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चावल की कालाबाजारी में तीन पकड़े

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी को जा रहीं 32 बोरी चावल एक लोडिंग टैक्सी को एसओजी टीम ने पकड़ लिया। ट्रक चालक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने कालाबाजारी में संलिप्त दो वाहन चालक समेत तीन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम गजल भारद्वाज को सूचना मिली कि ग्राम बुढ़वार में सरकारी चावल की बोरियों से लदी एक गाड़ी से बोरियों की अदला-बदली हो रही है। इस पर उन्होंने एसओजी को सूचना दी। एसओजी की टीम ने सरकारी चावल की 32 बोरी चावल, लोडिंग टैक्सी समेत दो लोगों को पकड़ लिया। एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रभात राय के साथ कोतवाली पहुंचा, जहां लोडर टैक्सी में सरकारी चावल की बोरियां लदी पाई गई। एसओजी टीम प्रभारी अनवर अहमद ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जांच के लिए निकले थे, कि ग्राम बुढ़वार में दिग्विजय सिंह के मकान से उक्त लोडर टैक्सी में सरकारी राशन का चावल लादा जा रहा था। चावल सरकारी होने के कारण लोडर टैक्सी चालक एवं दिग्विजय सिंह को मौके से कोतवाली ले आए। इसके अलावा दिग्विजय के मकान के पास खड़े ट्रक में चावल की बोरियां लदी थीं। ट्रक चालक देशराज निरंजन निवासी मसौराखुर्द को ट्रक सहित कोतवाली लाया गया।
लोडर टैक्सी के चालक सोनू कुशवाहा निवासी सुरईघाट कालोनी ने अपने लिखित बयान में बताया कि दिग्विजय सिंह के कहने पर उसके घर से गेहूं व चावल बाजार में बेचने के लिए ले जाता है। 27 बोरी चावल (50 किलोग्राम की बोरी) और पांच बोरी अन्य लोडर टैक्सी में रखकर दिग्विजय के कहने पर बाजार में बेचने ले जा रहा था। मौके पर एसओजी टीम ने पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। पूछताछ में पता चला कि एफसीआई से खाद्यान्न गेहूं व चावल ट्रकों में लादकर ले जाने वाले कर्मचारियों की मिलीभगत से गेहूं व चावल खरीद कर बाजार में बेचा जाता है। ट्रक ड्राइवर देशराज सिंह ने बताया कि ट्रक से 500 बोरी सरकारी चावल ले जा रहा था। वह दिग्विजय सिंह के मकान से कुछ दूरी पर खड़ा था। एसओजी टीम ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसके बाद एसडीएम को सूचना देकर ट्रक से बोरियां गोदाम पर बांसी ले जाईं गईं। गोदाम में ट्रक खाली कराया गया, जिसमें कुल 498 बोरी चावल पाया गया। पता चला कि ट्रक चालक देशराज ने दिग्विजय सिंह को दो बोरी बेच दीं। चावल को विपणन निरीक्षक रामकुमार गुप्ता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी चावल की कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने पर तीनों आरोपियों दिग्विजय सिंह, टैक्सी चालक सोनू कुुशवाहा एवं ट्रक चालक देशराज के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें