फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने मनाया कृषि बिल के विरोध में मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कृषि कानून के विरोध में काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा बीते वर्ष लागू किए गए तीन किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान दिल्ली बार्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छह माह से कानून वापस न होने पर भाकियू न राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर काले झंडे लहर कर काला दिवस मनाया। जनपद के लगभग सैकड़ों गांव में काला दिवस मनाया गया। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कृषि बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति अधिक कमजोर हो जाएगी। उन्होंने किसानों को फसल का समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि दस वर्ष पुराने ट्रैक्टरों व किसानों के वाहनों को कानून से बाहर रखा जाए। किसानों के कर्ज को पूरी तरह से माफ किया जाए। भाकियू ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। उधर, केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने काला दिवस मनाया। उधर, अधिकांश थाना क्षेत्रों की पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के अधिकांश पदाधिरियों केे घर पर पहरा लगा दिया। इससे प्रमुख पदाधिकारी घरों पर ही कैद रहे और प्रदर्शन गांव व कस्बा तक ही सीमित रह गया।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, शब्बीर खा मंसूरी, पहाड़ सिंह, राजपाल, रामबाबू, रामकिशन, धनसिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, जयपाल, अशोक, निसार, रामदेव, हीरालाल, शिशुपाल, मलखान, मानवेंद्र, सोहन सिंह, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन कस्बा गांव में मनाया गया काला दिवस
जनपद में ब्लॉक बिरधा के कस्बा में व ग्राम कपासी, जहाजपुर, अमऊखेड़ा, सैपुरा, जमुनिया, पिपरिया, बम्होरी वंशा, बरखेड़ा, आलापुर, निवाहो, निवाही, थाना बार अंतर्गत ग्राम मोतीखेड़ा, गदयाना, बार, बछरावनी, भैलोनी, दसरारा, भावनी, टोड़ी, डुलावन, खैरा, जखौरा के ग्राम सीरोंन कलां, सीरोंन खुर्द, सतगता, बसवां, कराई, पंचौरा, पाली कस्बा, ग्राम बंट, सिमरधा, बंगरिया, चीमना, पढ़ना, ब्लाक तालबेहट के ग्राम भैंसनवरा खुर्द, उगरपुर, गेवरा, गुदैरा, बिहारीपुरा, कंधारी कलां, झावर, पूराविरधा, ग्राम पटसेमरा, पठारी, भैंसाई, बमरौला मसौरा खुर्द, सदर तहसील के ग्राम फौजपुरा, बुढ़वार, बिरारी आदि सैकड़ों गांव में काले झंडा लहराकर काला दिवस मनाया गया।
----
नहीं नजर आ रहा विपक्ष
आंदोलनकारी किसानों की मांगे जायज है, हम उनके साथ हैं। सरकार किसी भी दिशा में किसान हित में कोई काम नहीं कर रही है। ऐसे में आंदोलन ही एकमात्र सहारा है। देश और प्रदेश में विपक्ष भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, इसका काम भी हम ही किसानों को करना पड़ रहा है। इसी मजबूती से लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

- रंजीत यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें