फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललिलपुर: भाजयुमो नेता और पुलिसकर्मियों में मारपीट, थाने में हुआ हंगामा, एसपी से की कार्रवाई की मांग

Thu, 23 Dec 2021 08:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

उच्चाधिकारियों ने मारपीट में घायल तीन पुलिस कर्मियों और पकड़े गए तीन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व साथियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया। इसमें एक पुलिस कर्मी की अंगुली में चोट होना बताया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराना सूचना केंद्र के पास बुधवार देर रात को भाजयुमो नेता और पुलिसकर्मियों में मारपीट हुई। पुलिसकर्मी भाजपा नेता को कोतवाली ले आए, तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कोतवाली में हंगामा किया। मामले में पुलिसकर्मी और भाजयुमो नेता का मेडिकल कराया गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी की अंगुली में चोट आई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुराना सूचना केंद्र के पास पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनसे रात को अकेले जाने के बारे में पूछताछ की। जिस पर भाजयुमो नेता और पुलिसकर्मी में विवाद होने लगा। युवा मोर्चा पदाधिकारी ने अपने साथियों को बुला लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। मामला बिगड़ता देख वहां अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और भाजयुमो नेता और साथियों को पकड़कर कोतवाली ले आए। जानकारी लगने पर भाजपा और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और हिरासत में लिए गए युवा मोर्चा के पदाधिकारी और साथियों को छोड़ने की मांग की। इस दौरान भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया।

उच्चाधिकारियों ने मारपीट में घायल तीन पुलिस कर्मियों और पकड़े गए तीन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व साथियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया। इसमें एक पुलिस कर्मी की अंगुली में चोट होना बताया गया।
विज्ञापन


शराब पिलाने का भी आरोपी लगाया 
भाजयुमो के उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा, जिला मंत्री देवेंद्र राजपूत एवं अभिषेक पटैरिया ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि रामकुमार कुशवाहा बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे जब अपने घर पैदल जा रहे थे, तभी रास्ते में पुराना सूचना केंद्र के पास दो पुलिस कर्मी मिले और बुरा रवैया अपनाते हुए पूछताछ की। उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। तब किसी प्रकार छूटकर उन्होंने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा को जानकारी दी। उनके कहने पर देवेंद्र राजपूत और अभिषेक वहां पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने भी फोन कर पुलिस फोर्स बुला लिया और सभी को घसीटते हुए कोतवाली ले जाकर अभद्र व्यवहार किया। भाजपा नेता ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए शराब पिलाने का भी आरोप लगाया। 

पीड़ितों ने एसपी ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें