फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित उम्मीदवार गुरुवार को करेंगे नामांकन

विज्ञापन
bjp logo.jpg - फोटो : bjp logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस, सपा व बसपा के उम्मीदवारों ने बुधवार को नामाकंन पत्र जमा किए हैं। सपा के समर्थित प्रत्याशियों ने स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में चुनाव की आगामी रणनीति बनाई है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक प्रत्याशी पूरे मनोयोग से चुनावी मैदान में है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि हमें सिर्फ जीतने के लिए ही लड़ना है। ब्लॉक और जिला पंचायत के क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए गए जो चुनाव तक क्षेत्र में संबंधित प्रत्याशियों के प्रचार में कार्य करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, महासचिव राकेश रजक, महासचिव पुनीत देवलिया, पीसीसी बिट्टू राजा ,उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, ब्रजेश शांडिल्य, रामनरेश दुबे, अजय तोमर, रेखाराजा गौर, दीक्षा परमार, शेर सिंह यादव ,पवन विश्वकर्मा, रामराजा, मजले राजा, बहादुर अहिरवार एड, रामअवतार राजपूत, मनीष श्रीमाली, प्रेम भैया नामदेव, जगन्नाथ झा, कुलदीप पाठक, सुशील श्रीवास, गणेश कुशवाहा मौजूद रहे। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें