फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की बातचीत का आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान मोबाइल पर हुई बातचीत के कई ऑडियो वायरल हो गए हैं। इसमें पार्टी के एक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बातचीत में एक अन्य नेता जिलाध्यक्ष को इस पद से हटाने में साथ देने की बात कर रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होते ही भाजपा के स्थानीय नेताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

भाजपा में खेमेबंदी लंबे समय से चली आ रही है। बीते महीनों में जिलाध्यक्ष के चुनाव का समय आया, तो जिलाध्यक्ष पद पाने की होड़ मच गई। इस दौरान पार्टी के करीब 19 लोगों ने इस पद के लिए दावेदारी ठोक दी। इसके बाद मंडल अध्यक्षों को साथ लेने की जुगलबंदी शुरू हो गई। इसमें कुछ लोग राजेश लिटौरिया को जिलाध्यक्ष के लिए उपयुक्त बता रहे थे, तो कुछ मौजूदा जिलाध्यक्ष को इस पद से हटाने की योजना बनाते रहे। यह सब बातें पार्टी के विभिन्न नेताओं ने मोबाइल पर कीं। कई महीने बीत जाने के बाद एक साथ कई ऑडियो वायरल हुए हैं। एक ऑडियो में जिलाध्यक्ष को एक नेता भला- बुरा कहते हुए उन्हें हटाने की बात कह रहे हैं। इसी दौरान एक नेता कहने लगे कि जिलाध्यक्ष के साथ केवल चौरंगा है, बाकी कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं। उनका दुबारा चुना जाना पार्टी कार्यकर्ताओं के हित में नहीं होगा।
इसी बातचीत के दौरान कुछ नेता सांसद का भी समर्थन हासिल करने की बात कर रहे थे। इस ऑडियो के वायरल होते ही पार्टी की अंतरकलह उजागर हो गई है। इसमें बातचीत में सबसे अहम बात भ्रष्टाचार व तानाशाही की आई है। पूर्व में बोले जा चुके अपशब्द अब उन नेताओं के लिए गले की हड्डी बन गए हैं। इसकी वजह पार्टी ने जिलाध्यक्ष को रिपीट किया है, इसलिए नाराज नेताओं के सुर ही बदल गए हैं।
विज्ञापन

----
जो आरोप लगाने वाले हैं, उनके निजी स्वार्थ पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उचित समय पर उचित मंच पर कार्रवाई की जाएगी।
- जगदीश सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
----
पार्टी के चुनाव के दौरान अच्छी व बुरी बातें होती हैं। उस दौरान कोई बात निकल गई होगी, वर्तमान में उनका किसी से मतभेद नहीं है। पार्टी में सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

- कैलाश निरंजन, कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें