फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

Tue, 17 Oct 2017 12:39 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को श्रीतुवन मंदिर सभागार में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जानी थी, लेकिन एक घंटे तक इसमें सिर्फ आरोप प्रत्यारोप के दौर ही चलता रहा।
विज्ञापन

पार्टी की आगामी रणनीतियों की रूपरेखा बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला की आतिथ्य में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें वर्तमान कार्यकारिणी से नाखुश कार्यकर्ताओं के पहुंचने से हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान बैठक में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष शालिगराम पुरोहित ने वर्तमान कार्यकारिणी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस कारण कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। यदि यही हाल रहा तो निकाय चुनाव के दौरान पार्टी को चारों सीटों पर हारने से कोई नहीं रोक पाएगा। इसी तरह धर्मेंद्र गोस्वामी, अमित तिवारी, मज्जू सोनी, राहुल मोदी ने भी वर्तमान कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर आरोप लगाए। उन्होंने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को बताया कि कार्यकर्ताओं से पदाधिकारी संपर्क नहीं कर रहे हैं और न ही बैठकें की जा रही हैं। इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। हंगामा बढ़ता देख क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक को स्थगित करते हुए फिर किसी तिथि को कार्यसमिति की बैठक करवाने के निर्देश दिए।  
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य अभी मिशन 2019 है और अबकी बार लक्ष्य और बड़ा होगा। इसके लिए भाजपा अभी से आम जन से जुड़ने के कार्यक्रम नित्य कर रही है और हमारे जुझारू कार्यकर्ता इस मिशन को सफल बनाएंगे। जिला प्रभारी अरिदमन सिंह ने बताया कि सकारात्मक सोच ही हमें लक्ष्य की और ले जाती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। बैठक की अथ्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेशकुमार सिंह ने की। बैठक में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राजकुमार जैन, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक रमेश कुमार कुशवाहा, जय कुमार सिंह, अशोक गोस्वामी, बब्बूराजा बुंदेला, सुशील अग्निहोत्री  जिला विस्तारक आशीष पटेल, चंद्रशेखर पंथ, कमल सिंह लोधी, भगवत दयाल सिंधी, देवेंद्र गुरु, राजेश लिटोरिया, रघुवीर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें