फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाजपा ने सक्रिय सदस्यों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन बाबू कल्याण सिंह सभागार में आयोजित किया। सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सक्रिय सदस्य की भूमिका के विषय में बताया।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि आप लोग ही हैं जो अपनी मेहनत से जनप्रतिनिधियों को बनाते हैं। हम जैसे पदाधिकारी भी आप के परिश्रम के दम पर बनते हैं। सांसद डाॅ. अनुराग शर्मा ने कहा कि हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने सामान्य कार्यकर्ता को ताकत प्रदान करें, ताकि हमारा कार्यकर्ता भी प्रशासन के साथ मिलकर जनता के हित में विकास का कार्य करवा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में ज्यादातर लोग घरों में छिपे बैठे थे तो हमारे कार्यकर्ता घर से निकल कर पीड़ितों की सेवा कर रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी झांसी मुकेश मिश्रा ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को जन्मी भाजपा का 45 साल का सफर बहुत यशस्वी रहा।
विधान परिषद सदस्य राम तीर्थ सिंघल ने कहा कि 1977 तक हमारा स्वरूप भारतीय जनसंघ का जो भी एकात्मकता मानववाद एवं राष्ट्र वाद पर आधारित था। मजबूरी के तहत हमें अपना अस्तित्व खोकर जनता पार्टी में विलय करना पड़ा। लेकिन, बाद में हमें अपनी गलती का अहसास हुआ और भाजपा के नाम से हम भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में छा गए।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने संसद को लोकतंत्र के मंदिर की संज्ञा देकर साष्टांग प्रणाम किया था। इस अवसर पर श्रम एवं सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, अशोक कुमार गोस्वामी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, रमेश कुमार सिंह लोधी, बब्बू राजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव भैया, बंशीधर श्रीवास, गौरव गौतम, डॉ दीपक चौबे, अनुपम चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें