फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाजपा ने स्नातक विधानपरिषद चुनाव के लिए बनाई टोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए जिला कार्यालय पर बैठक की। इस बैठक में चुनाव संबंधी विभिन्न योजनाएं और रूपरेखा तैयार की गईं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि चुनाव के लिए काम शुरू हो गया है। नाम वापसी के बाद चुनाव प्रचार को और तेज किया जाएगा। जिले के तेरह बूथों पर संयोजक, प्रभारियों के साथ तीस-तीस कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके दायित्वों से अवगत करा दिया गया है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। टीम भावना से काम करने के कारण वे अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाते हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की। इसका संचालन बूथ प्रभारी गंधर्व सिंह लोधी ने किया। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ,जिला संयोजक जगदीश सिंह लोधी,जिला सह संयोजक बब्बू राजा बुंदेला,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,जिला महामंत्री गौरव गौतम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साहू और सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें