फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष पर

विज्ञापन
bjp logo.jpg - फोटो : bjp logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को बड़ी गंभीरता से लड़ रही है। इस बार प्रयास होगा कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जीते, ताकि हमारा ही जिला पंचायत अध्यक्ष बने। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नूकोरी ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को हमारे कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। इसके अलावा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, जिला प्रभारी नागेन्द्र गुप्ता, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी एड, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

-----
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। इस दौरान उम्मीदवारों के साथ आए समर्थकों में चंद लोग ही मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे। वरना, अधिकतर लोगों ने कोविड नियमों की तनिक भी परवाह नहीं की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग व बैरियर लगाए लेकिन कोविड नियमों का पालन कराने के लिए कोई नजर नहीं आया। जो लोग बिना मास्क के निकलकर रहे थे, उन्हें रोकने व टोकने वाला नहीं था। यहां तक कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए कोई संजीदा नहीं दिखा। जिससे उम्मीदवार व उनके समर्थक मनमानी करते रहे।
-----
चुनाव लोकतंत्र का सबसे पवित्र यज्ञ
ललितपुर। बृहस्पतिवार को पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज सभागार में लोकतांत्रिक अनुष्ठान में शत-प्रतिशत मतदान का सुअवसर विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डा. पारसनाथ यादव, प्रबंधक डा. सूर्यनाथ यादव, प्रबंध निदेशक डा. पूजा यादव व प्राचार्या डा. सूफिया ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

संस्थापक ने कहा कि 21वीं सदी के युवाओं को जहां शिक्षा और रोजगार की सबसे ज्यादा जरूरत है, ऐसे में शत-प्रतिशत मतदान करें। प्रबंधक ने कहा कि चुनाव हमारी लोकतांत्रिक समृद्धि की पहली पहचान है। एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचे के विकास के लिए देश के सभी मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी करनी चाहिए। प्राचार्या डा. सूफिया ने कहा कि चुनाव हमारे लोकतंत्र का सबसे पवित्र यज्ञ है। इस पावन अवसर पर हमें अपने मतों का प्रयोग करके समाज के लिए एक श्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता का चुनाव करना चाहिए। डा. महेश कुमार झा ने कहा कि पंचायती चुनाव देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ होती है। स्थानीय चुनाव वह अवसर होता है जहां से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके समाज और राष्ट्र के लिए एक योग्य और कर्मठशील प्रत्याशी का चयन कर सकता है। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-----
पहले ही दिन 54 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित
ललितपुर। विश्वेश्वरैया सामुदायिक केन्द्र सिंचाई विभाग खण्ड-1 में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आरंभ हो गया। पहले ही दिन 54 दिन मतदान कार्मिक गैर हाजिर रहे। प्रशिक्षण तीन पालियों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली में मास्टर ट्रेनर डॉ. अवधेश सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी, दीपक वर्मा अनुदेशक, टीकाराम द्वारा उपस्थित मतदान कार्मिकों को मतदान से संबन्धित प्रशिक्षण दिया गया।
-----------
प्रथम पाली में पार्टी सं 5 की स्वाती खरे सअ, पार्टी सं 14 से दयाराम शिक्षामित्र, पार्टी सं 35 से देवेन्द्र कुमार तिवारी शिक्षामित्र, पार्टी संख्या 65 से किशन सिंह सफाईकर्मी, पार्टी संख्या 83 से सुप्रा जैन सअ एवं पार्टी सं. 93 से रविन्द्र सिंह यादव सअ बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार पार्टी संख्या 4 से द्रोपदी राठौर सअ, पार्टी सं 11 से राजू गर्ग सअ, पार्टी सं 12 से गरिमा जैन सअ, पार्टी सं 24 से प्रभुदयाल सअ, पार्टी सं 34 से सोबरन सिंह यादव प्र सहा उद्योग विभाग, पार्टी सं 49 से रानी अभिलाषा शिक्षा मित्र, पार्टी सं 52 से आराधना देवलिया, पार्टी सं 57 से रत्नेश लिटौरिया प्रवक्ता एवं पार्टी सं 86 से आंकाक्षा चौरसिया मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में मास्टर ट्रेनर गीतेश्वर साहू, अनूप नामदेव अनुदेशक एवं सर्वेश कुमार अनुदेशक द्वारा मतदान से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय पाली में पार्टी सं 174 से मुन्नालाल श्रीवास प्रवक्ता, पार्टी सं 184 से रामकिशोर शिक्षा मित्र, पार्टी सं 187 से रिंकी निरंजन, पार्टी सं 193 से नन्दराम शिक्षा मित्र, पार्टी सं 155 से नीतू सिंह प्रअ, पार्टी सं 120 से सीताराम कलि जिला प्रोवेशन अधिकारी, पार्टी सं 122 से ममता शिक्षा मित्र, पार्टी सं 132 से नन्दिनी सिंह, शिक्षा मित्र, पार्टी सं 109 से जगदीश एवं पार्टी सं 110 से उमाशंकर फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय सहित कुल 11 मतदान कार्मिक बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार पार्टी सं 199 से नेहा जैन सअ,पार्टी सं 160 से प्रीति पटेल, पार्टी सं 113 से गायत्री यादव, पार्टी सं 119 से रश्मि जैन सअ, पार्टी सं 126 से काशीराम पुलैया सअ एवं पार्टी सं 146 से रामायणी राजा अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में मास्टर ट्रेनर राजकुमार भदौरिया अवर अभियन्ता, विकास चन्द्र पटैरिया अनुदेशक राजकीय आईटीआई एवं संकल्प दीक्षित अनुदेशक,राजकीय आई0टी0आई0 महरौनी द्वारा उपस्थित मतदान कार्मिकों को मतदान से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय पाली में पाटी सं 254 से उर्मिल कुशवाहा अनुदेशक, पार्टी सं 258 से सरोज नायम शिक्षा मित्र, पार्टी सं 201 से सन्ध्या सोनी, पार्टी सं 210 से अजय सिंह कैशियर,पार्टी सं 221 से पारूल चौहान सअ,पार्टी सं 229 से जानकी पार्टी सं 236 से पहार सिंह, पार्टी सं 277 से पंकज कुमार सिंह ईओ,पार्टी सं 277 से ही अनूप कुमार साहनी शाखा प्रबन्धक,पार्टी सं 279 से सरिता श्रीवास सअ,पार्टी सं 284 से लक्ष्मन, पार्टी सं 287 से आशाराम,पार्टी सं 211 से राममिलन सफाई कर्मी, पार्टी सं0 215 से राजकुमार चौधरी शाखा प्रबन्धक,पार्टी सं 291 से सुखलाल, बेलदार,पार्टी सं 232 से रामलाल, पार्टी सं 234 से सन्दीप चन्द्र सक अनुपस्थित रहे। पार्टी सं 266 से हरीश पाण्डिया अनुदेशक, पार्टी सं 248 से राखी सअ,पार्टी सं 281 प्रकाश चन्द्र जैन सअ, जूली जैस, पार्टी सं 270 से पवन कुमार श्रीवास अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें