फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाजपा ने एसआईआर के कार्य में कार्यकर्ताओं को सौंपी डोर-टू- डोर सर्वे की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र स्थित एक होटल में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली।

सांसद झांसी–ललितपुर अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने, छूटे हुए नामों को शामिल कराने तथा त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। जयदेव पुरोहित ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान केवल प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि बूथ स्तर तक सशक्त टीम बनाकर अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण निष्पक्ष और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। मौके पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेशचंद्र लोधी, राजकुमार जैन, जगदीश लोधी, हरिराम निरंजन, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, श्रीकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें