आजादपुरा में सैनीटाइजर व मॉस्क वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के जिला महामंत्री के नेतृत्व में आजादपुरा सेक्टर में लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान सोशल डिस्टेंस के महत्व को समझाया गया। जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने कहा कि इस समय जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत नगर के विभिन्न सेक्टरों के सभी बूथों पर लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, सरायपुरा सेक्टर में सेक्टर संयोजक रमन सरदार और सेक्टर प्रभारी महिला मोर्चा प्रभा साहू के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को मास्क वितरित किए गए और उन्हें वैश्विक महामारी से बचाव के तरीके बताए गए। इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी ध्रुव राजा, रूपेश साहू, रमन सरदार, प्रभा साहू नगर महामंत्री रवि साहू और बूथ अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश अहिरवार, अशोक अहिरवार उपस्थित रहे।