फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से किया भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन

Sat, 04 Feb 2017 01:38 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महरौनी विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ और कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी ने सादगी पूर्ण नामांकन किया। दोनों दावेदान बिना तामझाम के कलक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग ऑफीसर के पास नामांकन पत्र जमा किया। कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के साथ कांग्रेस के बड़े नेता तो थे, लेकिन सपा का कोई भी नेता नजर नहीं आया, जो चर्चाओं का विषय बना रहा।
विज्ञापन


पंचक समाप्त होते ही विभिन्न उम्मीदवारों ने पुरोहित और शास्त्रियों के सुझाए मुहूर्त में नामांकन करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को महरौनी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोहरलाल पंथ ने सादगी पूर्ण तरीके से अपना नामांकन रिटर्निग ऑफीसर हरिश्चंद्र के समक्ष जमा किया। उन्होंने शुभ मुहूर्त होने के कारण शुक्रवार को एक सेट में अपना नामांकन जमा किया, बाकी सेटों को वह पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार छह फरवरी को जुलूस के माध्यम से जमा करने आएंगे। उनके बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बृजलाल खाबरी नामांकन जमा करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, अजय तोमर आदि तो थे, लेकिन कोई भी सपा नेता नजर नहीं आया। महरौनी सीट पर अभी तक बसपा, भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है। ललितपुर विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। इस सीट पर अभी तक भाकपा व बसपा उम्मीदवारों ने अपना पर्चा जमा किया है। नामांकन स्थल पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा।

नामांकन पत्र लेने का सिलसिला जारी
महरौनी विधानसभा सीट के लिए सुखदयाल और कन्हैयालाल ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, ललितपुर विधानसभा सीट के लिए गौतम यादव रानू, रामेश्वर प्रसाद कटारे, प्रभुदयाल, रामरतन व देवेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें