फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की दो तिहाई सीटें जीत रही पार्टी: जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
हाइवे स्थित जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक में पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतगणना के दिन विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य की दो तिहाई सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक राम रतन कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान भितरघात करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी स्वच्छ राजनीति करने में विश्वास रखती है। हमें ईमानदारी से पार्टी के प्रति निष्ठा रखना चाहिए, न कि व्यक्ति में। हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। हमें मतगणना के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतगणना पर बारीकी से नजर रखना है। बैठक में जगदीश सिंह लोधी, जिला पंचायत चुनाव के संयोजक हरिराम निरंजन, प्रेमचंद्र पटेल, रमेश सिंह लोधी ने भी सभी को संबोधित किया। इस अवसर पर महेश कुमार, वंशीधर श्रीवास ,हरि सिंह बुंदेला,आशीष रावत, कैलाश निरंजन, मनोज कुशवाहा, प्रभु गन्धर्व, रणवीर सिंह,ओम प्रकाश तिवारी, प्रभादेवी, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला, राजेंद्र कुशवाहा, दीपा कुमारी, कृष्ण पाल सिंह तोमर, बेटी बाई, रामवती लोधी पारोंन सहित समस्त जिला पंचायत प्रत्याशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें