ललितपुर। नगर की आस्था का केंद्र श्री तुवन मंदिर के पुजारी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना पर भाजपाइयों ने चिंता व्यक्त की और पुलिस से शीघ्र अपराधियों को पकड़ने की मांग की।
संसदीय कार्यालय में हुई बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने बताया कि तुवन मंदिर जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है और आस्था का केंद्र भी है। मंगलवार के दिन यहां जिले भर से लोग आते हैं। कुछ दिनों से मंदिर पर हो रहे विवाद और घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष रमेश लोधी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से भक्तों के मन पर बुरा असर डालती हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आगे बड़ी घटनाएं भी हो सकती हैं।
इसके लिए अराजकतत्वों की पहचान जरूरी है। इस मौके पर हरीराम निरंजन, अशोक गोस्वामी, बब्बूराजा बुंदेला, शशि शेखर पांडेय, देवेंद्र गुरू, चंद्रभान करमरा, आलोक चौबे, अशोक साहू, घनश्याम साहू, दीपक चौबे, अजय जैन साइकिल मौजूद रहे।