फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व आप ने अपने-अपने जिलाध्यक्ष उतारे चुनाव मैदान में

विज्ञापन
voter.jpg - फोटो : voter.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा, बसपा व आप ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में भाजपा व आप के जिलाध्यक्ष के नाम भी शामिल हैं। इन्हें जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतारा जा रहा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जिले की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति की संस्तुति पर जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची में वर्तमान जिलाध्यक्ष, एक पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पिता का नाम सम्मिलित है। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक हरीराम निरंजन ने सभी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए उनसे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपील की। उन्होंने बताया कि पार्टी के समस्त प्रत्याशी आठ अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को दोपहर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
----
भाजपा : यह हैं उम्मीदवार
भाजपा की सूची में पूराकलां सीट से प्रभा देवी, खांदी से डॉ. प्रीतम कुशवाहा, थाना से अशर्फी देवी, जखौरा से सुरेंद्र कुमार, थनवारा से कृष्णा प्रताप सिंह, बांसी से राजेंद्र कुशवाहा, बुढ़वार से दीपा कुमारी, जाखलौन से ओमप्रकाश तिवारी, बिरधा से प्रेमचंद्र पटेल, खितवांस से कैलाश नारायण निरंजन, बालाबेहट से कृष्ण पाल सिंह तोमर, नाराहट से मनोज कुशवाहा, सौंरई से देवेंद्र दुबे, मड़ावरा से राजकुमारी लोधी, सैदपुर से बेटीबाई, गुढ़ा से कल्लू अहिरवार, सिलावन से लता साध, बानपुर से आशीष रावत, कैलगुवा से जगदीश लोधी, बार से रणवीर सिंह बुंदेला, पारौन से रामवती लोधी का नाम है।
विज्ञापन

---
आप की सूची जारी
आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें थनवारा सीट से हरदयाल सिंह लोधी, नाराहट से देव सिंह पटेल, सैदपुर से पहलवान सिंह अहिरवार, मड़ावरा से मजीद खान, बानपुर से मुन्नी देवी, जाखलौन से विवेक जैन, खितवांस से संदेश कटारे, खांदी से नीरज कुशवाहा उर्फ बब्लू, बालाबेहट से प्रकाश सहरिया, बुढ़वार से रतन सिंह लोधी, बार से पूनम राजा, गुढ़ा से नंदी अहिरवार, बांसी से हरिबाई राजपूत, जखौरा से सविता अहिरवार, पारौन से जयराम सिंह नरवरिया, थाना से कमलिया सहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी ने दी है।
----
बसपा : पारौन सीट पर प्रत्याशी घोषित
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार ने जिला पंचायत सदस्य के लिए पारौन सीट से सावित्री पत्नी हरगोविंद कुशवाहा वस्त्रावन को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें