बिरधा (ललितपुर)। विकासखंड बिरधा स्थित सामुदायिक विकास भवन में डीएम ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। इस दौरान दो ग्राम प्रधान ग्राम सभा में कोरम पूरा नहीं होने के अभाव में शपथ नहीं ले सके।
विकासखंड बिरधा में 83 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से 81 ग्राम प्रधानों ने ईश्वर की शपथ लेते हुए कहा कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने प्रधानों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में ग्राम खितवांस से वंदना, अनौरा से संजना सिंह, तालगांव से लखन, बजर्रा से प्रमोद, भौंरदा से मुन्नीराजा, टेनगा से रामेश्वर, खजुरिया से आत्माराम, छिल्ला से इंद्रपाल सिंह, पटसेमरा से गेंदाबाई, चढरऊ से नारायन, पिपरई से जयराम, मादौन से सुखवती, कपासी से प्रतिपाल सिंह, जमुनिया से सीमा देवी, सगौरिया से पूरन, चीराकोंडर से मनसुख, पिपरिया जागीर से लखन लाल, धौर्रा से बबीता देवी, भारौन से ओमप्रकाश, डुंगरिया से बलबंत सिंह, दूधई से सोबरन सिंह,
ककोरिया से बृजेंद्र सिंह, सेमरा से जसरथ सिंह, दांवर से वीरेंद्र सिंह, बालाबेहट से रचना तोमर, मुंडारी से कल्यान सिंह, महौली से मोकम सिंह, बम्हौरीवंशा से सूरजबाई, जीरोन से गुड्डी, मैरती कलां से रोशन सिंह, पड़ोरिया से गुड्डी, बरखेरा से मीरा देवी, पिपरिया बंशा से बड़ी बहू, नया गांव से ज्ञानबाई, नुनावली से सुरेंद्र, नीमखेरा से लल्लूराजा, पिपरिया पाली से संतरानी, पटऊवा से मलखान, उमरिया डोंगरा से श्यामबाई, बेटना से फूलसिंह, सलैया से मानसिंह, बंगरिया से पुनु, बरोदिया राईन से कमलेश राजा, पड़ना से नत्थू सिंह, सिमरधा से जमना, पाली ग्रामीण से जगदीश,
उत्तमधाना से नर्वदा, बछलापुर से गुड्डी, निबौआ से विनीता, ठगारी से लक्ष्मी देवी, ऐरावनी से जयपाल सिंह, कुमरौल से गुड़िया, बंट से चंदन, जाखलौन से राजेश राजा, देवगढ़ से मल्ला, जामुनधाना कलां से सुनील, बारौद से विशाल सिंह, बंदरगुढ़ा से देवी, सेपुरा मुजप्ता से पानबाई, ऐरा से प्रेमबाई, बरोदा बिजलोन से बाबू, बिरधा से प्रदीप, करमरा से जितेंद्र सिंह, मैनवार से कुसुम, अंडेला से प्रकाशचंद्र, सिंगेपुर से चंद्रकुमारी, कलोथरा से राजेश्वरी, सतौरा से रामबिहारी,
कल्यानपुरा से ऊदल, मैलवारा कलां से बड़ी बहू, टीकरा तिवारी से बृजकिशोर, रमेशरा से सिया देवी, बिरारी से सुमन, बरखिरिया से ब्रजेशकुमार, धोवनखेरी से मीना, रजवारा से गुड्डी देवी, झरकोन से जगदीश, खिरिया छतारा से रूपेश कुमार, कचनौदा कलां से अर्चना और तेरा से मेघराज ने शपथ ली। दो ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। इन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हो पाए हैं। जो दो ग्राम प्रधान की शपथ नहीं ले सके, उनमें मैलवारा खुर्द से चैन कुंवर और डोंगरा कलां से चंद्र कुमारी शामिल हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेश प्रसाद ने सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को उनके दायित्व बताए। इस मौके पर बीडीओ ज्योति रानी कौशिक, एडीओ पंचायत अनिरुद्ध पांडेय, ब्लाक प्रमुख सूरज रानी, हबीब खान, मनोज सोनी, अमित जैन मलैया, जोधन सिंह, ज्योति स्वरूप शर्मा, रामलाल वर्मा, अवधेश प्रताप, प्रकाश वर्मा, महेंद्र यादव, बीके पाल उपस्थित रहे। संचालन सुरेश टोंटे ने किया।