फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद हुई चिड़ियों का कराया गया पोस्टमार्टम

Mon, 05 Dec 2016 01:27 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प‌क्ष्‍ा‌ि - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। एक ओर प्रदेश में दो से चार दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फेस्टिबल मनाया जा रहा है, वहीं लोगों ने साइबेरियन पक्षी का शिकार आरंभ कर दिया है। शनिवार को चार पक्षियों का शिकार किया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक किशोर के पास से इन पक्षियों को बरामद कर लिया है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस समय जनपद के विभिन्न बांधों पर हजारों विदेशी पक्षी मौजूद हैं। दो दिसंबर को  वन विभाग ने पक्षियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से बर्ड वाचिंग डे मनाया। इस दौरान नागरिक व बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों की अठखेलियां देखीं। वहीं दूसरी ओर शिकारियों ने इन पक्षियों को मारना शुरू कर दिया है।

शनिवार को ग्राम कचनौदाकलां निवासी रतन कुशवाहा ग्राम घटवार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा। इसके बाद उसने गोविंद सागर बांध पर जाकर साइबेरियन चार पक्षियों का शिकार किया। इसी दौरान शिकार की सूचना ललितपुर रेंजर को मिल गई। उन्होंने वन दरोगा कमलापत त्रिपाठी व वन रक्षक उमराव को मौके पर भेजा। शिकारी को चार चिड़ियों के साथ पकड़ लिया गया। चारों पक्षी साइबेरिन थे जिससे विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। उन्होंने मृत चिड़ियों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें