फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुनादी कराई, ग्रामीण पहले की तरह काम करें

विज्ञापन
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम बिल्ला में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव में हुए बवाल के मामले में कई ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई के डर से या तो घर छोड़कर जा रहे हैं या फिर घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस पर पुलिस प्रशासन ने गांव में मुनादी कराई कि जो ग्रामीण बवाल में नहीं थे या जिनके नाम रिपोर्ट दर्ज नहीं है, उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है, वह पहले की तरह घरों से बाहर निकलकर अपने काम करें, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम बिल्ला में पहुंचे पुलिस अधिकारी शुक्रवार को पुलिस बल के साथ गांव में घूमे और लोगों को बाहर निकलकर पहले की तरह काम करने की अपील करते रहे। हालांकि पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा और सिर्फ पुलिस कर्मी ही गांव में नजर आ रहे थे। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया था कि पुलिस के डर से ग्राम बिल्ला के ग्रामीण पलायन कर गए हैं। निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई न की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें