फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने ग्रामीण को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने ग्रामीण को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां में रविवार की देर रात कुछ लोगों ने घर के पास पड़ोसियों से बात कर रहे ग्रामीण को गोली मार दी। परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर झांसी फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर जाते समय रास्ते में ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
रविवार की रात करीब 11 बजे ग्राम बम्हौरीकलां निवासी भूरे (45) पुत्र ठलू अपने घर के पास गली में खड़ा था, इसी दौरान बाइक सवार नशे की हालत में आए और भूरे से बात करने लगे। देखते ही देखते विवाद हो गया। अभी बहस चल रही थी कि एक बाइक सवार ने भूरे को गोली मार दी और रात के अंधेरे में भाग खड़े हुए। गोली की आवाज सुनकर भूरे के परिजन भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में भूरे को ट्रैक्टर से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी पहुंचने के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में भूरे की मौत हो गई। थाना जाखलौन पुलिस को परिजनों ने रात में फोन करके भूरे की मौत की जानकारी दी। जाखलौन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। घटना का कारण शराब के नशे में विवाद होना बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि ग्राम बम्हौरीकलां में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में कुछ नाम प्रकाश में आए हैं। शीघ्र ही परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें