फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सैर नाले के पुल के ऊपर पानी के बहाव में बही बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में रविवार की शाम हुई तेज बारिश के बाद बानपुर क्षेत्र में सैर नाले पर बने पुल को पार करते समय एक युवक की बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई। लोगों ने युवक को बहने से बचा लिया। दो-तीन घंटे की खोजबीन के बाद कुछ दूरी पर बाइक मिल गई।
विज्ञापन

रविवार को हुई भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए नदी नाले उफान पर थे और इन पर निर्मित रपटा व पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था। बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया के पास से गुजरे सैर नाले के पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। इसके बावजूद ग्राम टेनगा जा रहा एक युवक अपनी बाइक लेकर पुल पार करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पुल पार न करने की सलाह दी। लेकिन युवक बाइक को पानी के बीच से निकालने लगा। पुल के बीच पहुंचने पर पानी का तेज बहाव होने के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक व उसकी बाइक तेज धार में बहने लगी।
आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और युवक को किसी तरह बचा लिया, लेकिन उसकी बाइक पानी में बह गई। पानी का स्तर कम होने के दो-तीन घंटे बाद कुछ दूरी पर बाइक मिल गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि पुल पर पानी होने के बावजूद युवक पानी से होकर बाइक निकाल रहा था। लोगों ने उसे रोका भी था, फिर भी वह नहीं माना। युवक को बहने से बचा लिया गया, लेकिन उसकी बाइक बह गई थी, जो कुछ देर बाद मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें