ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई और बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। पीड़ित ने थाना जीआरपी से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बाइक तलाशने की मांग की है।
शहर केे मोहल्ला चौबयाना निवासी शिवम पुत्र विश्वनाथ झा ने थाना जीआरपी में शिकायत पत्र देकर बताया कि बीते 31 अगस्त को सुबह 6.20 बजे बाइक से अपनी मां को छोड़ने स्टेशन पर गया था। उसने स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर दी और जब सुबह 6.43 बजे वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। उसने बताया कि उसकी बाइक की चाेरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रही है। पीड़ित ने थाना प्रभारी जीआरपी से रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की खोजबीन करने की मांग की है। संवाद