फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्ची को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, मां की मौत, पुत्री गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अचानक सड़क पर आई बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार गुड्डी कुशवाहा (60) व उसकी बेटी संजना (25) गंभीर घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के ग्राम रोंड़ा निवासी गुड्डी सोमवार की दोपहर को अपनी पुत्री संजना और दामाद के साथ ग्राम कदवाह से वापस अपने गांव लौट रही थीं। राेंडा गांव के पास अचानक सड़क पर बच्ची आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार गुड्डी व संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों ने दोनों घायलों को आनन फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान गुड्डी की मौत हो गई। जबकि संजना को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें