फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, ग्राम हंसेरा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
थाना मदनपुर के ग्राम खैरपुरा निवासी विजय पुत्र हनुमत सहरिया अपने साले पप्पू पुत्र हरिराम एवं राजेन्द्र पुत्र गनेश के साथ शुक्रवार की दोपहर ग्राम दिदोनियां से वापस अपने गांव की जा रहे थे। तभी ग्राम हंसेरा के पास मड़ावरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पप्पू व राजेंद्र उसके पहियों के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पप्पू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेन्द्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल राजेंद्र को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें