फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

घटना-एक
तालबेहट। बम्होरीसर निवासी रामनाथ यादव का छोटा पुत्र अर्जुन यादव (24) ट्रक चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार रात में वह ट्रक के पंचर टायर को बनवाने बाइक से ग्राम कड़ेसराकलां की ओर आ रहा था। हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। लगभग एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

-
तालबेहट। थाना गांव निवासी रविंद्र यादव (23) बाइक से अपने घर थानागांव जा रहा था। पवा जैन मंदिर के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

====
तालबेहट। मध्यप्रदेश के बीना निवासी कोमल (53) , नर्मदी (50), देवेंद्र (36), श्यामाबाई (53) एवं सावित्री (50) ग्राम कड़ेसराकलां में आयोजित एक शादी समारोह में सम्मिलित होने टैक्सी से आ रहे थे। उनकी टैक्सी ग्राम टेकरी के पास पहुंची थी कि झांसी से आ रही एक यात्री बस ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैक्सी पलट गई। आसपास के लोगों ने टैक्सी में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें