संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शुक्रवार रात कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालवा ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी रतन सिंह (29) अपनी रिश्तेदारी में तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमकना आया हुआ था। बाइक से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी तालबेहट ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।