फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपियों में नाबालिग का रिश्ते में चाचा भी शामिल है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।
पीड़ित ने प्रार्थनापत्र में बताया कि विगत 29 मार्च को उसकी बेटी वन विभाग के प्लॉट पर गई थी। वहां गांव का ब्रजेश जो रिश्ते में उसकी पुत्री का चाचा लगता था, वह आया। उसके साथ गांव का हल्काई अहिरवार, घूमन अहिरवार व सेवाराम भी था। आरोपियों ने पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया, इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे पुत्री ने घर पर कुछ नहीं बताया। जब वीडियो वायरल हुआ तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सौजना में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। - अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें