फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बुढ़वार से लौटते समय ग्राम कुआगांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। जबकि, चाचा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी निवासी कंछेदी (40) पुत्र परसादी कुशवाहा रविवार सुबह अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा परमानंद (55) पुत्र देवलाल के साथ ग्राम बुढ़वार परमानंद की पुत्री की ससुराल बाइक से गए थे। रात को चाचा भतीजे घर लौट रहे थे। बाइक कंछेदी चला रहा था। वे ग्राम कुआगांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने कंछेदी को मृत घोषित कर दिया। जबकि परमानंद को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मृतक कंछेदी दो बहनों का इकलौता भाई था और उसके एक पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें