फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूटी सवार महिलाओं से बाइक सवारों ने छीनी चेन

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोवताली क्षेत्र अंतर्गत कैलगुवां पनारी रोड पर स्कूूटी से जा रहीं महिलाओं के गले से चैन छीनकर दो बाइक सवार बदमाश भाग गए। महिलाएं स्कूटी से गिरकर घायल हो गईं। जबकि बदमाशों में से एक की बाइक गिर गई तो वह साथी की बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पनारी निवासी दीक्षा एक निजी स्कूल में अध्यापक है। वह बुधवार शाम को स्कूटी से अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही थी। कैलगुवां पनारी रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चैन छीन ली। जिससे स्कूटी असंतुलित हो गई और मां-बेटी गिरकर घायल हो गई। जबकि बदमाशों में एक की पल्सर बाइक गिर गई। जिसके चलते उस पर सवार बदमाश अपने दूसरे साथी की बाइक से भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी और घायल महिलाओं को उपचार को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें