फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से सवा लाख लूटे

Tue, 26 May 2015 02:35 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। सोमवार की शाम सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरर व हनौता गांव के मध्य दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशाें ने झांसी निवासी एक मुनीम पर हमला करके उसका बैग छीन लिया। बैग में एक लाख पच्चीस हजार रुपये रखे थे। घटना उस समय हुई जब मुनीम मैजिक गाड़ी में सवार होकर तालबेहट से उगाही करके झांसी की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


झांसी स्थित प्रतिष्ठान विशाल बैरिंग का झांसी निवासी मुनीम बृजपाल सिंह सोमवार को तालबेहट क्षेत्र में दुकानों से उधारी का एक लाख पच्चीस हजार रुपये उगाने के बाद शाम चार बजे तालबेहट से मैजिक से झांसी जा रहा था। रास्ते में राजमार्ग पर झरर घाट व हनौता गांव के मध्य बिना नंबर की दो मोटर साइकिलों से आए चार अज्ञात बदमाशों ने मैजिक को ओवरटेक करके रोक लिया तथा उसमें सवार मुनीम को कट्टे की बट से हमला करके लहूलुहान कर दिया, जब तक मुनीम कुछ समझ पाता तब तक बदमाश उसका बैग छीन कर भाग गए।

मुनीम ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी इस दौरान तालबेहट से भी कुछ व्यापारी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत दीक्षित मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना उच्चाधिकारी को देकर चारों ओर बदमाशों की तलाश के लिए वाहन चेकिंग करवाई परंतु समाचार लिखे जाने तक लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें