फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी ग्राम निवारी के पास मोड़ पर डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कैलगुुंवा निवासी आकाश उर्फ जगदीश विश्वकर्मा (35) अपने रिश्तेदार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द निवासी भरत (25) पुत्र चंद्रभान विश्वकर्मा के साथ रविवार को सुबह मोटरसाइकिल से टीकमगढ़ रिश्तेदारी में गया था। रविवार को देर शाम जब वह दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी करीब पौने सात बजे ग्राम निवारी के पास मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को फोन कर दी, जिस पर घायलों को महरौनी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत आकाश उर्फ जगदीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल भरत की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें