फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
hospital.jpg - फोटो : hospital.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास भैंस से टकराकर तेज रफ्तार बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़ेरा निवासी कल्लन उर्फ कल्यान (39) पुत्र रज्जू पाल शनिवार की देर शाम दीपावली को बाइक से ललितपुर से वापस अपने गांव जा रहा था। वह गांव के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सड़क पर आ रही एक भैंस से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे उठाकर उपचार के लिए जखौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ललितपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को ललितपुर ले आए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें