फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने बाइक और मोबाइल भी लूटे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार को पेट्रोल पंप लूट की घटना से कुछ देर बाद दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने तेरई फाटक नहर के पास ग्राम बनगुवांखुर्द मार्ग पर एक व्यक्ति से हथियारों की दम पर मारपीट की और उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज करते हुए बाइक और मोबाइल फोन की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्राम बनगुवांखुर्द निवासी संजय यादव पुत्र बहादुर ने बताया कि शुक्रवार को करीब सात बजे जब वह मोटरसाइकिल सीडी डॉन (यूूपी-94 ई-9274) से अपने मित्र रामपाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम तिदरा टपरन के साथ अपने घर जा रहा था, उसी समय नहर की पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश मिले, जिन्होंने उसकी गाड़ी को रोका और तमंचे लगा दिए। इसके बाद हम लोगों ने भागने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने मेरे सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे सिर से खून बहने लगा। इसके बाद वह लोग हमारी बाइक और मित्र का मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। इसकी सूचना हम लोगों ने रात में ही तेरई फाटक पुलिस को दी, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली थी, लेकिन कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
क्या पंप लूट कांड के ही आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
तालबेहट। संजय यादव और उनके मित्र के साथ हुई वारदात और पेट्रोल पंप पर हुई वारदात में काफी समानता नजर आ रही है। दोनों घटनाओं में नकाबपोश बदमाशों की संख्या, तमंचा तथा दो बाइकों का होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि बदमाशों ने आसानी से भागने एवं पुलिस को चकमा देने के लिए ही बाइक को लूटने की घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट के खुलासे को तीन टीमें गठित
थाना तालबेहट के पूराकलां तिराहा पर स्थित पेट्रोल पंप से सशस्त्र बदमाशों द्वारा की गई पांच लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने तीन टीमें गठित कर दी हैं, जिनका नेतृत्व वह खुद करेंगे। तालबेहट निवासी कौशल किशोर सोनी के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम को दिन भर के तेल की बिक्री का हिसाब- किताब करते समय दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैश छीन लिया था और फायरिंग करते हुए भाग गए थे। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें