फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौना में पांच दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर भी खराब

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र के ग्राम गौना में पांच दिन से एक ट्रांसफार्मर खराब है, तो एक ट्रांसफार्मर की केबल और गांव में अन्य केबलें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। इससे यहां पांच दिन बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में कुल तीन ट्रांसफार्मर हैं, जिनमें एक ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, बाकी गांव में ग्रामीणों को पांच दिन से बिजली गुल रहने से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम गौना में तीन ट्रांसफार्मर के माध्यम से गांव को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। बीते पांच दिन पूर्व गांव में एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जबकि एक ट्रांसफार्मर की केबल जल गई और गांव में अन्य स्थानों पर भी केबल टूटी पड़ी हैं और कई जगह तो काफी नीचे तक केबलें झूल रही हैं, जिससे ग्रामीण व बच्चे भी केबलों को हाथ से पकड़ ले रहे हैं। ऐसे में यदि केबलों में करंट आने का खतरा भी बना हुआ है। गांव में एक ट्रांसफार्मर ठीक है, जिससे गांव के प्रधान वाली गली एवं चुनिंदा घरों को बिजली आपूर्ति हो पा रही है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने और केबले टूटी होने की जानकारी भी बिजली विभाग को दी, लेकिन पांच दिन बाद अब तक न तो ट्रांसफार्मर ही बदला जा सका है और न ही केबलें की ठीक की जा सकी हैं। जिससे ग्रामीणों को बिना बिजली के ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में कुछ ग्रामीणों ने अपनी व्यथा भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें