बिजली की बकायादारी जमा करने के लिए किसानों की सुविधा के लिए ओटीएस योजना शुरू की गई थी, तीस अप्रैल इसकी अंतिम तिथि है। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से इस योजना में किसानों ने अधिक रुचि नहीं ली है। अब तक पचास प्रतिशत किसान ही आगे आए हैं। ऐसे में शासन की मंशा पूरी नहीं हो सकी है। किसानों की बकायादारी जमा कराने के लिए प्रदेश सरकार ने आसान किस्त योजना शुरू की है। इसमें बकायादार किसान से ब्याज नहीं लिया जाता है। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से किसानों ने पैसा जमा नहीं किया है। इस कारण बकायादारी जस की तस है।