कस्बा पाली के बार्ड कुरयाना में पानी का संकट गहरा गया है। यहां एकमात्र हैंडपंप है, उसमें भी पानी के साथ बालू आती है। इस कारण लोग सुबह चार बजे से हैंडपंप चलाने लगते हैं, ताकि उनके पानी में बालू न आए। यह क्रम गर्मियों भर चलेगा। यहां के लोग पानी के लिए परेशान हैं। हैंडपंप पर सुबह चार बजे से पानी भरने वालों की लाइन लग जाती है। लेकिन, जब पानी में बालू आने लगती है तो लोग पानी भरना बंद कर देते हैं। गर्मियों में पानी भरने का सिलसिला इसी तरह से चलता है, लेकिन इस ओर नगर पंचायत ध्यान नहीं दे रही है।