फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली विभाग के अवर अभियंता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत टीकमगढ़ रोड स्थित किराये के मकान में रह रहे बिजली विभाग के अवर अभियंता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आगरा निवासी अवर अभियंता संजय सिंह चौहान (30) पुत्र जुगराज सिंह की इसी वर्ष अवर अभियंता के पद पर बानपुर विद्युत सब स्टेशन पर तैनाती हुई थी। वह कस्बा महरौनी के टीकमगढ़ रोड पर एक किराये के मकान में रहते थे। रविवार को शाम करीब चार बजे साथी सौजना सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता किशन कुमार शुक्ला ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा। कई बार फोन किया गया। इसके बाद वह संजय के किराये के मकान पर पहुंचे। दरवाजे अंदर से बंद थे। आवाज देने व खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर बगल की खिड़की से झांका, तो संजय को कमरे में लगे पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना फोन से एसडीओ विद्युत महरौनी आरपी सिंह निरंजन को दी।
एसडीओ ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया और घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक अवर अभियंता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिशासी अभियंता ग्रामीण मनोज कुमार राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित विद्युत विभाग कि अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। तय नहीं हो पाया कि किन कारणों के चलते संजय ने आत्महत्या की है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें