मध्य प्रदेश में सागर जिले बीना तहसील के साहू मोहल्ला निवासी विनोद साहू मोहल्ले के ही निवासी नीलेश ठाकुर समेत सात दोस्त नव वर्ष पर दर्शन करनेलिए टीकमगढ़ जिला स्थित कुण्डेश्वर मंदिर दर्शन कर रविवार शाम को बोलेरो से वापस बीना लौट रहे थे।
जब वह लोग ललितपुर के बालाबेहट के पास पहुंचे तभी बोलेरो का टायर फट गया, जिससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार विनोद साहू, नीलेश ठाकुर सहित सात लोग घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां विनोद व नीलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज भेजा गया है, वहीं अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें होने पर उन्हें घर भेज दिया।