फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीेएसए ने कसा शिकंजा, 11 शिक्षक निलंबित

Thu, 07 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस पी यादव ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कस दिया है। उन्होंने 11 शिक्षकों को निलंबित करते हुए 22 शिक्षकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन


निलंबित शिक्षकों में ब्लाक महरौनी के नौ और ब्लाक मड़ावरा के दो शिक्षक हैं। यही नहीं, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी और संकुल प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

पिछले दिनों मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी गंगा सिंह राजपूत ने ब्लाक महरौनी व मड़ावरा का निरीक्षण किया था। उच्च प्राथमिक विद्यालय समोगर में दो की जगह एक सेट यूनिफार्म वितरित की गई थी। वहीं, सहायक अध्यापिका मीरा अन्य किसी विद्यालय में संबद्ध बताई गईं थीं, जिस पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय किसरदा में शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया था।
विज्ञापन


इस पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय कुआंघोषी में गुणवत्ताहीन यूनिफार्म का वितरण किया गया था। इस पर प्रधानाध्यापक को चेेतावनी देते हुए बिल वाउचर अवलोकित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय बढई का कुआं में घटिया यूनिफार्म वितरित की गई थीं। बच्चों की नाप भी सही नहीं पाई गई थी। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी व संकुल प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई है।  


उच्च प्राथमिक विद्यालय मिदरवाहा में घटिया ड्रेस का वितरण किया गया था। वहीं, शिक्षिका वंदना खरे संबद्ध पाई गईं थीं। प्राथमिक विद्यालय अजान में सहायक अध्यापिका पूर्वी ताम्रकार अनुपस्थित पाई गईं थीं। बच्चों को दो की जगह एक सेट ड्रेस वितरित की गई थी। इस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर नंबर एक में गुणवत्ताहीन ड्रेस वितरित की गई थी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजौला में बच्चों को दो के स्थान पर एक सेट यूनिफार्म वितरित की गई थी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजौला बंद पाया गया था। इस पर कार्यरत अध्यापक का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय रजौला में बच्चों को दो की जगह एक सेट यूनिफार्म की वितरित की गई थी, जिस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय सौरई नंबर एक में ताले लटकते मिले थे।

इस पर समस्त स्टाफ का वेतन काट दिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौरई नंबर दो में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गेट पर ताला डालते हुए मिले थे। शेष स्टाफ अनुपस्थित पाया गया था। इस पर स्टाफ का वेतन काट दिया गया। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां मड़ावरा में छात्र उपस्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्होरीकलां में सहायक अध्यापक अवनीश खरे अनुपस्थित पाए गए थे, जबकि अनुदेशिका दीपशिखा एक सितंबर से अनुपस्थित चल रही थीं।

इस पर दोनों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय मिदरवाहा, प्राथमिक विद्यालय टपरन, प्राथमिक विद्यालय दिगवार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकी, नवीन कन्या प्राथमिक विद्यालय महरौनी, प्राथमिक विद्यालय खुशीपुरा, प्राथमिक विद्यालय उबेर के प्रधानाध्यापक को बच्चों को एक सेट ड्रेस बांटने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें