उल्दनाकला में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट ग्राम उल्दना कला में सोमवार को खेले गए तीसरे लीग मैच में ग्राम साढूमल की टीम को हराकर ग्राम भूसरा की टीम ने 74 रन से मैच जीत लिया। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह लोधी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट एवं अन्य खेल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इससे युवाओं को नए अवसर मिलते हैं।
ग्राम भूसरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 184 रन बनाए। लक्ष्य पार करने को उतरी ग्राम साढ़ूूमल की टीम 110 रन पर सिमट गई। इस प्रकार ग्राम भूसरा ने 74 रन से तीसरा लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। छोटू पटेल भूसरा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 88 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीता। अंपायरिंग करण व कृष्णकांत सिंह ने की। कमेंटेटर हाकम सिंह रहे, जबकि स्कोरिंग का काम राजबहादुर सिंह ने किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह सैदपुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह राजपूत, कृष्ण प्रताप सिंह, सचिन पुष्पकार, विपिन सिंह, जुझार सिंह, नीतू सिंह, निर्जीत सिंह, राममिलन सिंह आदि मौजूद रहे।